मुंबई। ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ( Fatima Sana Shaikh ) ने हाल ही अपना बर्थडे मनाया। वह 11 जनवरी को 29 साल की हो गईं। अपने जन्मदिन को वह काम में व्यस्त रहीं। वह अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) के साथ राजस्थान के पाली जिले में स्थित एक गांव नारलाई में शूटिंग कर रही हैं। उनका जन्मदिन सेट पर ही मनाया गया।
तलवार से काटा केक
फातिमा का जन्मदिन सेट पर राजस्थानी थीम से मनाया गया। ढोल-नंगाड़ों के साथ केक को लाया गया और एक्ट्रेस ने चाकू की जगह तलवार से केट काटा। इस मौके पर अनिल कपूर के अलावा उनके अन्य फ्रेंडस मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मनाया वर्किंग बर्थडे
फोटोज और वीडियो के कैप्शन में फातिमा ने लिखा,’काम करते हुए बर्थडे मनाना हमेशा सबसे अच्छा होता है। मेरे बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद! बड़े जोरों शोरों से मनाने के लिए!’ इससे पहले अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फातिमा को विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे फातिमा! तुम्हें बहुत सारी खुशियां और सफलता मिले।’
कमल हासन की बेटी का निभाया किरदार
गौरतलब है कि फातिमा शेख ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कमल हासन की मूवी ‘चाची 420’ में काम किया था। इसमें वह कमल हासन की बेटी के किरदार में नजर आईं थीं। हालांकि उनको असली पहचान आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से मिली। इस मूवी से उन्होंने अपना फिल्मी सफर शुरू किया।
हालिया मूवीज
पिछले साल उनकी मूवी ‘लूडो’ रिलीज हुई थी। इसमें उनके को-स्टार राजकुमार राव हैं। इसी मूवी में सान्या मल्होत्रा को आदित्य रॉय कपूर के साथ देखा गया। फिल्म में अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, रोहित शराफ और आशा नेगी सहित अन्य कलाकार नजर आए। फातिमा की एक और फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ रिलीज हुई। इसमें वह एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ दिखीं। मूवी में मनोज बाजपेयी और अन्नू कपूर की भी प्रमुख भूमिकाएं थीं। इस मूवी को लॉकडाउन में छूट के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। हालांकि दर्शक क्षमता के नियमों के चलते रिस्पांस धमाकेदार नहीं रहा।
Be First to Comment