राज्य में बढ़ते आपराधिक घटनाओं, महिलाओं पर बढ़ रहे हिंसक बलात्कार की घटनाओं व सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के मुद्दे पर BJP ने राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें रांची के विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरी लाल व रांची की मेयर आशा लकड़ा शामिल हुईं।
सीपी सिंह ने कहा कि एक साल के अंदर राज्यभर में लगभग 1700 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं घट चुकी हैं। हजारों हत्याएं हुई हैं। प्रशासन केवल मोटरसाइकिल और कार चेकिंग में लगी है। अपराधी अपराध को अंजाम दे रही हैं। जनहित में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ तो अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का घेराव होगा।

राजपाल सरकार को निर्देशित करें
सीपी सिंह ने कहा कि राज्यपाल का ध्यानाकृष्ट करने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्यपाल से इस बात का आग्रह किया जाए कि सरकार को निर्देशित करें कि सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखे। आज मां-बहनों की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है इसलिए भाजपा प्रदर्शन के लिए बाध्य हुई है। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं होती है तो पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी।
निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है पुलिस
सीपी सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हो रही है जिनका सीएम के काफिले के घेराव से कोई संबंध नहीं है। वे वहां नहीं थे। आम तौर पर पुलिस लाठी बाद में पीटती है। उसमें कौन से लोग हैं इन सब की फुटेज है लेकिन इनमें से किसी एक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। सीपी सिंह ने कहा कि तुलसी नगर की महिलाओं आधी रात को पकड़ा जा रहा है। ऐसे कई निर्दोष लोगों को पकड़ा जा रहा है।
बलात्कार और भ्रष्टाचार है सरकार की उपलब्धी
पुलिस का सूचना तंत्र इतना कमजोर है कि इन्हें पता ही नहीं चलता है कि कहां क्या हो रहा है। सूचना तंत्र कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है कि यह कमजोर सरकार है। मुख्यमंत्री बहुत कमजोर है। उनमें कोई विजन नहीं है। इसलिए प्रशासन चैन की वंशी बजा रहे हैं। बलात्कार, व्यभिचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार की। इन्हीं चार उपलब्धियों के भरोसे हेमंत सरकार अभी चल रही है। जिनमें कांग्रेस और राजद भी साझेदार है।
Be First to Comment