लखीसराय के सूर्यगढ़ा में चोर बंदूक की नोंक पर एक शख्स के घर से डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति ले उड़े। घटना नवाबगंज की है, जहां बुधवार देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि नवाबगंज निवासी अर्जुन साव के घर में घुसकर चोरों ने जेवर के साथ डेढ़ लाख की सम्पत्ति लूट ली। चोरों की तलाश जारी है।
छत से घर में घुसा था चोर
बुधवार की रात अर्जुन साव के घर में सभी सो रहे थे कि तभी घर की छत से चोर अंदर घुस आया। इसके बाद उसने पिस्तौल तान दी और घर की तलाशी लेने लगा। इसी में उसने घर के जेवरात के साथ घर के महंगे सामान भी उठा लिए। पिस्तौल तान कर वह जान से मारने की धमकी देता रहा और सारी संपत्ति लूट ली। चोर के जाने के बाद घरवालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

सूर्यगढ़ा में पिस्तौल सटाकर एक शख्स के घर से उड़ाई डेढ़ लाख की संपत्ति [Source: Dainik Bhaskar]
More from बिहार समाचारMore posts in बिहार समाचार »
- कंकड़बाग थाना नहीं कर रहा FIR; साल भर पहले की थी लव मैरिज, रविवार को कमरे में मिली थी लाश [Source: Dainik Bhaskar]
- सोशल मीडिया अकाउंट में लगी लड़की की तस्वीर तो चौंक गए पूर्व मंत्री; केस दर्ज कराया [Source: Dainik Bhaskar]
- ससुराल वालों ने शव भी गायब किया; सास-ससुर अरेस्ट, फरार पति-जेठानी के साथ शव भी खोज रही पुलिस [Source: Dainik Bhaskar]
- भूपेंद्र यादव के राजद के सफाए पर भड़के जगदानंद, कहा- हर *** वाले का जवाब नहीं दिया जाता [Source: Dainik Bhaskar]
- पटना के 16 सेंटरों में इंजेक्शन लगाने वालों को पहले ट्रेनिंग का टीका लगाएंगे ट्रेनर, बुधवार को आखिरी इंटरनल ड्राई रन [Source: Dainik Bhaskar]
Be First to Comment