मौसम अनुकूल होने से रबी फसलों का ग्रोथ तेजी से होने लगा है। गेहूं के साथ ही तिलहन व दलहन फसलें भी खेतों में लहलहा रही है। अब खेतों में लगे सरसों के पौधों में फूल भी निकल गए है। पौधों में निकले फूल को देख किसानों की खुशी बढ़ गई है। किसानों की मानें तो मौसम जिस तरह साफ व रबी फसलों के अनुकूल हो रहा है उससे गेहूं, सरसों के साथ ही अन्य दलहन व तिलहन फसलों का उत्पादन अच्छा होगा।
हालांकि अभी तक इस मौसम में उम्मीद के मुताबिक ओस नहीं गिरे है। जिस कारण किसानों के लिए सिंचाई की समस्या गंभीर हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि ओस नहीं पड़ी और चटक धूप निकला रहे तो खेतों की नमी बहुत जल्दी सूख जाएगी। किसानों की मानें तो बारिश नहीं होने तथा शीतलहर नहीं चलने से उत्पादन अच्छा होगा।
Be First to Comment