कोरोना वैक्सीन काे लेकर रांची में सदर हाॅस्पिटल सहित सभी 20 वैक्सीनेशन केंद्राें पर काेल्ड चेन तैयार है। रांची के नाेडल ऑफिसर डाॅ एके गुप्ता ने बताया कि पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मियाें काे वैक्सीन दी जाएगी। रांची जिले में करीब 22 हजार स्वास्थ्य कर्मियाें की लिस्ट बन कर तैयार है।
कुछ दिनाें बाद इनकी संख्या और बढ़ सकती है। वैक्सीन आने के बाद उसे सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेवारी है। ऐसे में सदर हाॅस्पिटल में 12 फ्रीजर व 2 आईएलआर फ्रीजर और इसके अलावा अन्य केंद्राें पर बने काेल्ड चेन में 3-4 फ्रीजर और 1-2 आईएलआर फ्रीजर की व्यवस्था की गई है।
Be First to Comment