कानपुर. बिकरू कांड के बाद दो दिन पहले गांव लौटे विकास दुबे के माता-पिता ने खुद को पड़ोसी उमाशंकर शुक्ल के घर में कैद कर लिया है। दरअसल विकास की मां सरला और पिता रामकुमार दुबे ग्रामीणों और मीडिया के सवालों के जवाब देते-देते थक गए हैं। उनका कहना है कि लोगों के सवाल उनका दर्द और बढ़ा देते हैं। दोनों सुबह से शाम तक घर से नहीं निकलते। वहीं विकास दुबे के माता-पिता के किसी से न मिलने के चलते गांव में हलचल का माहौल है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बेटी-दामाद ने नहीं दी पनाह
वहीं उमाशंकर के घर वालों ने दोनों के बीमार होने पर दवा लेने कानपुर जाने की बात कही। घटना के छह माह बाद मंगलवार शाम गांव पहुंचीं सरला देवी व रामकुमार दुबे अपना घर जमींदोज हो जाने के बाद से पड़ोसी उमाशंकर शुक्ल के घर पर रुके हैं। उनकी बेटी और दामाद ने भी उन्हें अपने यहां पनाह देने से मना कर दिया है। दोनों के लौटने के बाद ग्रामीणों और मीडिया की चहलकदमी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण दोनों ने खुद को अब सभी से किनारे कर लिया है। आपको बता दें कि उमाशंकर जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का पुलिस महकमे में बड़ा उटफेर, 6 IPS और 31 PPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Be First to Comment