बिहार चुनाव में हार के बाद से शक्ति सिंह गोहिल क्यों बिहार का प्रभार छोड़ना चाह रहे थे, यह कांग्रेस के नए बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को जिम्मेदारी मिलने के अगले ही दिन साफ हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लालगंज के पूर्व विधायक भरत सिंह ने बुधवार को दावा किया कि बिहार में 11 कांग्रेसी MLA टूटकर NDA में शामिल होने को तैयार हैं। और तो और, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष MLC डॉ. मदन मोहन झा भी डॉ. अशोक चौधरी की राह पर हैं। डॉ. अशोक चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी छोड़कर सीधे जदयू ज्वाइन किया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री भी बनाया था। भरत सिंह ने यह भी कहा है कि पार्टी विधायकों ने भागलपुर के MLA अजीत शर्मा को विधायक दल का नेता चुना है, लेकिन जब वह खुद ही टूटकर जाने वालों की कतार में हैं तो बाकी के लिए सोचना ही बेकार है।
वरिष्ठ नेता भरत सिंह ने 11 कांग्रेसी MLA के NDA में शामिल होने के सनसनीखेज बयान से राजनीतिक गलियारे में उथल-पुथल मच गई है। उन्होंने इसमें कांग्रेस के विधायक दल के नेता अजित शर्मा को इसमें शामिल बताया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष MLC डॉ. मदन मोहन झा भी डॉ. अशोक चौधरी की राह पकड़ने वाले हैं। जिस तरह से अशोक चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष रहने के बाद कुछ MLC को लेकर JDU में चले गए थे, उसी तरह मदन मोहन झा की मनसा मंत्री बनने की है।
Be First to Comment