रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 कुजू के समीप बोलेरो और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान सिकनी निवासी 42 वर्षीय महिला मेहरूननिशा व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया
42 वर्षीय महिला ऑटो पर सवार थी। पीछे से आ रहे बोलेरो (jh01 बी जे 2358 ) ने तेज गति से ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मेहरून निशा और झूमर चंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।
वाहनों को पुलिस कब्जे में ली
अन्य घायलों का इलाज चल रहा ।. इनमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी। इधर घटना के बाद कुजू पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Be First to Comment