क्लाइमेट चेंज ने रांची की आवो-हवा को बिगाड़ दिया है। जो 40 साल में नहीं हुआ इस बार हुआ है। रांचीवासियों क जनवरी की कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसा लगातार उत्तर के राज्यों में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 1980-2020 तक रांची में इसका असर नहीं पड़ता था। इसके कारण जनवरी में औसतन रांची का मौसम 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहता था। लेकिन 2020 से यह पूरी तरह बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि 2000 से 2014 के बीच 14 बार तो 2021 में जनवरी के पहले सप्ताह में रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गया है।

12 जनवरी से मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में दो दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे ठंड कम लग रही है। ऐस क्योंकि न्यूनतम तापमान अपने सामान्य तापमान से 7 डिग्री अधिक है। ऐसी स्थिति 12 जनवरी तक रहने की संभावना है। 9 जनवरी से 11 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, धूप भी खिलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। उन्होंनें बताया कि 12 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

इस बार दिसंबर में भी नहीं पड़ी ज्यादा ठंड
रांची में इस बार दिसंबर में पहले सप्ताह औसतन सर्दी रही। दूसरे सप्ताह से अचानक पारे में गिरावट आई 19 दिसंबर को रांची का पारा रिकॉर्ड छह डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसके बाद लगातार छह से सात दिनों तक शहर का पारा छह से सात डिग्री सेल्सियस तक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 दिसंबर से एक बार फिर न्यूनतम पारे में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 7 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब तक दिसंबर महीने में रांची का न्यूनतम तापमान छह साल पहले 29 दिसंबर 2014 को 4 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद 2018 में 4.6 डिग्री तथा 2019 में 4.7 डिग्री पर गया

राज्य भर का न्यूनतम तापमान औसतन 7 से ऊपर
राज्य भर के मौसम की बात करें तो हर जगह का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन सात डिग्री ऊपर चल रहा है । सबसे अधिक रांची का 7.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है तो डालटनगंज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। जमशेदपुर का 6.4 डिग्री सेल्सियस तो बोकारो का 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। केवल चाईबासा का तापमान सबसे कम 15.0 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Be First to Comment