रांची में बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बूंदाबांदी से तापमान में कोई अंतर नहीं आया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 जनवरी तक रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। उत्तर भारत से आ रहे हैं पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी स्थिति बनी है। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं होगी। ठंड बढ़ने की संभावना भी कम है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
नम हवाओं के कारण ठंड की जगह हो रहा गर्मी का एहसास… मौसम की यह स्थिति 72 घंटे तक बनी रहेगी
मौसम मीटर…
साइक्लोनिक सरकुलेशन से छाए रहे बादल
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के ऊपर अरब सागर से आ रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के कारण बुधवार को बादल छाए रहे। छिटपुट बारिश भी हुई।
आगे क्या…
10 तक मौसम में बदलाव नहीं…दिन में गर्मी
12 जनवरी से रांची सहित पुलिस झारखंड में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिस वजह से एक बार और ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल 10 जनवरी तक बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Be First to Comment