सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर की महिला श्रेया नाग (42) ने गुरुवार को फांसी लगा आत्महत्या कर ली। महिला रस्सी के सहारे पंखे से झुल गई। पुत्र नरेश नाग ने उसे दोपहर करीब 2.30 बजे फंदे से झूलते पाया। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतार एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मृतका गणपत नाग की पत्नी थी। मामले को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। पुत्र के अनुसार मां मानसिक तनाव में थी। उसका इलाज चल रहा था।
पुत्र नरेश कुमार नाग ने बताया वह साकची के एक कपड़ा दुकान में काम करता है। दोपहर वह खाना खाने के लिए घर आया था। इसी दौरान मां को फंदे से लटकता पाया।
Be First to Comment