करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क पर पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हुई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। वह बेहोशी की हालत में कुछ देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा।दुर्घटना के बाद मौका पाकर पिकअप वेन फरार हो गए। वहीं मोटरसाइकिल नंबर जेएच 21सी 8192 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
भीड़ भाड़ को देखकर अंचलाधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु गाड़ी की व्यवस्था करने लगे, तभी घटना की खबर सुनते ही थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस हरविंदर सिंह, राम सरीक तिवारी,दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल द्वारा थाना के गाड़ी से घायल व्यक्ति को इलाजरत हेतु जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान नहीं हो पाई।
जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाते क्रम में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मौके पर एसआई प्रणय सत्यम, विकास कुमार, एएसआई सूबेदार प्रसाद, केदार सिंह आदि पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां सभी के द्वारा भागे गए पिकअप वैन के बारे में जांच पड़ताल की गई। गाड़ी नंबर से सहदेव टुडू का नाम पता चला है। पूर्व थाना प्रभारी राम शरीख तिवारी ने बताया कि अज्ञात घायल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया।वहीं पुलिस द्वारा पिकअप वैन की खोजबीन की जा रही है।
Be First to Comment