उत्तरी दिल्ली नगर निगम नए मास्टर प्लान-2041 में व्यापारियों को उचित राहत देगा। निगम उनके हितों पर विचार कर रहा है। दरअसल सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन व डीडीए सदस्य योगेश कुमार वर्मा ने दिल्ली के प्रमुख ट्रेडर्स एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान में डीडीए द्वारा मास्टर प्लान में किये जा रहे संशोधनों पर विस्तृत चर्चा कर उनसे सलाह भी मांगी।
उसमें विशेष रूप से जितने भी शॉप ट्रेडर्स हैं, उन्हें नए मास्टर प्लान के अंदर लाभ मिले, के बारे में गहन चर्चा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए मास्टर प्लान-2041 में हम आपके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। दिल्ली में व्यापारियों की संस्था कैट के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के मास्टर प्लान-2041 के लिए सुझावों पर आज 5वीं बार गहन चर्चा की गई।
दिल्ली में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मेरी दिल्ली सुन्दर दिल्ली कैसे बने, उस पर बनी सहमति को डीडीए के वाइस चेयरमैन को अवगत करवाया जाएगा और मास्टर प्लान में संशोधन के लिए अनुरोध किया जाएगा।
Be First to Comment