बेगूसराय शहर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर की है। गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ही मामला खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष की ओर की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया।
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने NH 31 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
Be First to Comment