बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान जंगल की सैर करती नजर आई है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपनी फ्रेंड के साथ जंगल में घूमती नजर आ रही है। दरअसल यह फोटोज जंगल सफारी की है। जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
आपको बता दें कि बालीवुड सितारे नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए कई स्थानों पर जा रहे हैं। हाल ही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनके पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए राजस्थान पहुंची। इस दौरान उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आए। वहीं दूसरी ओर सारा अली खान भी जंगल की सैर करती नजर आई। उन्होंने जंगल सफारी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उनके साथ उनकी फ्रेंड नजर आ रही है। इन फोटोज में सारा अली खान ब्लैक कलर की जींस और लाल स्वेटर में नजर आ रही है और उन्होंने मेकअप भी नहीं किया है। इसी के साथ उनकी फ्रेंड ग्रे कलर के ट्राउजर और वाइट स्वेटर में नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने जंगल से एक मोर का फोटो भी शेयर किया है। जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
Be First to Comment