चतरा के हंटरगंज में चार लोगों ने 50 वर्षीय विधवा के साथ गैंगरेप किया है। रेप के बाद प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उसमें स्टील का ग्लास डाल दिया है। पीड़िता को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हंटरगंज थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि इस मामले में एक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पीड़िता के बयान पर बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें एक गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान जारी है।
शौट के लिए निकली थी महिला
घटना गुरुवार रात की है हंटरगंज के कोबना गांव की रहने वाली रात के 9 बजे शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान खेत में पहले से ही ताक लगाए बैठे बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई ने उन्हें झपट लिया और खेत में ही उनके साथ दुष्कर्म किया। उनकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी। इसके बाद वे चाय की ग्लास महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल कर उसे नष्ट करना चाहा।
SP ने खुद संभाला मोर्चा
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। खबर लिखे जाने तक दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के एसपी ऋषभ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और लगातार दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे हैं।
Be First to Comment