सदर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी जितेंद्र महतो (35) हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या जितेंद्र के सगे भाई-भाभी और गांव के एक व्यक्ति ने मिल कर की थी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। हत्या की वजह NH में गई जमीन के बदले मिलने वाली मोटी रकम है।
SDPO बहामन टूटी ने बताया कि 7 जनवरी को जमुआ नहर से शव बरामद किया गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसके बाद 8 जनवरी को पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। SDPO ने बताया कि आरोपियों में मृतक का बड़ा भाई भोला महतो, इसकी पत्नी ललिता देवी और देवेंद्र कुशवाहा शामिल है।
SDPO ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जीतेंद्र महतो और भोला महतो की जमीन NH में गई थी। इसके बाद काफी रुपए मिलने वाले थे। पर भोला इन रुपए को अकेले हड़पना चाहता था। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। इसी दौरान षड़यंत्र रचकर भोला ने अपनी पत्नी और देवेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर गला दबाकर जीतेंद्र की हत्या कर दी।
Be First to Comment