गुरूवार को प्रखंड क्षेत्र के करंगापाड़ा गांव के निकट स्थित तलाब के समीप कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मत्स्य पालन एवं बत्तख पालन से संबंधित विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया द्वारा किसानों को मत्स्य पालन से होने वाले फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। बताया गया कि कैसे किसानों को खेती के साथ साथ मत्स्य पालन पालन कर अपनी आजीविका को बेहतर कर सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान वैज्ञानिक केवीके के संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि किसानों को मत्स्य पालन के साथ साथ बतख पालन को अपनाने पर जोर दिया तथा बताया गया कि हम दोनों को साथ में अपनाने से किसानों को दोगुनी कमाई होगी एवं संसाधनों को बेहतर उपयोग होगा।
इंडियन रूरर डक को पालन करने से होने वाले फायदे के बारे में किसानों को बताया गया। साथ ही खाकी कमबेलो बतख को आने वाले दिनों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रुप के सदस्यों के बीच उपलब्ध कराने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया।
Be First to Comment